श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकुला ट्रस्ट द्वारा करवाया गया मासिक संकीर्तन का भव्य आयोजन
महामंडलेश्वर, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आशीर्वाद एवं श्री कृपा बिहारी जी की कृपा से ट्राइसिटी की प्रसिद्ध सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री कृष्ण परिवार पंचकुला ट्रस्ट ने शनिवार शाम को भव्य संकीर्तन का आयोजन किया।
जानकारी देते हुए परविंदर ढींगड़ा, धर्मपाल सिंगला, दीपक लूथरा और महिला अध्यक्ष रूपाली वनीत जैन ने बताया कि इस मासिक भव्य संकीर्तन का आयोजन गीता गर्ग एवं ट्रस्टी वृषभान गर्ग ने अपनी पौत्री अनाहिशा गर्ग के उपलक्ष्य मे पंचकुला सैक्टर 2 राममंदिर मे करवाया गया।
यह भव्य संकीर्तन गर्ग परिवार के द्वारा श्री कृपा बिहारी जी की पूजा अर्चना करके आरंभ किया गया।
संकीर्तन मे आए सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध भजन गायक सुशांत कश्यप (सुंदरनगर, हिमाचल) के मधुरमय एवं भक्तिमय श्री राधे कृष्ण के भजनों पर झूमने नाचने पर विवश कर दिया।
इस भव्य संकीर्तन मे ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य मदन लाल बंसल और अनायशा गर्ग को ट्रस्ट की माला पहनाकर और ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
संकीर्तन के अंत मे उपस्थित सभी गर्ग परिवार एवं श्रद्धालुओं ने श्री कृपा बिहारी जी आरती कर सभी श्रद्धालुओं मे भोजन प्रसाद वितरण किया गया।
इस विशेष अवसर पर श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बृजलाल गर्ग, मदन लाल बंसल, कुसुम गुप्ता, प्रदीप गोयल,अध्यक्ष परविंदर ढींगरा, महासचिव धर्मपाल सिंगला, ट्रस्टी दीपक लूथरा, वृषभान गर्ग, वनीत जैन, रिम्पी गर्ग, अभिषेक मित्तल ,नीरज मित्तल, दिनेश गुप्ता, संजय गर्ग, जीवन बब्बू, ओ पी पाहवा, एम पी अरोड़ा, विक्की जिंदल, श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट और रोटरी क्लब ऑफ ट्राइसिटी पंचकूला के अध्यक्ष दिनेश बंसल, नरेश शर्मा, सतीश मंगला, सीए नरेश सिंगला, विजय बंसल (सिगनोरा), सुरेंद्र सिंगला, पवन मित्तल, यश गोयल, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल , विशाल सिंगला, राकेश बिहारी गुप्ता, केवल बंसल, विजय बंसल, राजेंद्र मित्तल, अशोक सिंगला, अनिल गोयल, अशोक गुप्ता, संदीप जिंदल, सुरेश अग्रवाल, हरीश मोंगा , सौरभ बंसल, आशु गर्ग, दर्शी गर्ग, टिंकी गर्ग, पुनीत सिंगला, सुभाष सिंगला, हरबंस सिंगला, संजू शर्मा, प्रमोद बंगा मोहाली, पाल कोहली, पवन सिंगला, साहिल गोयल, रोशन लाल, फकीर चंद, अशोक कुमार सिंगला , बी के अरोड़ा, रमेश कुमार, भूषण गर्ग, राकेश डीरबा ,राज मित्तल, सुनील जैन, विनय कालरा, सुभाष गोयल, जयराजा गर्ग,बलवंत गर्ग, लोकेश जैन, एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट की महिला अध्यक्ष रूपाली जैन, पार्षद सोनिया सूद, सुनीता लूथरा, सीमा सिंगला, गीता गर्ग, सुनीता गोयल, निशा मित्तल, मंजु चंदेल, आरती शर्मा, राज नागपाल, रेणु गर्ग, अंकिता जिंदल, अंजू गोयल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!